तोडफ़ोड के विरोध में सीटू ने दिया धरना

Nov 17 2022

ग्वालियर। किलागेट से चार शहर के नाके तक अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई तोडफ़ोड़ के विरोध में गुरुवार को सीटू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किलागेट चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर तोडफ़ोड़ की कड़े शबदों में निंदा की।
 इस मौके सीटू के पदाधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मंत्री के इशारे पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानों एवं मकानों को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा गरीबों को बेरोजगार एवं घरों को तोडक़र लोगों को बेघर किया जाना किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर सीटू के सेकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी क्षेत्र की जनता के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।