दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर द्वारा दीपोत्सव एवं कुटुम्ब पारिवारिक निर्देशिका मैगजीन का भव्य विमोचन
Nov 16 2022
ग्वालियर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर द्वारा बुधवार को कम्पू स्थित महावीर भवन में परिवारिक दीपोत्सव मिलन एवं कुटुम्ब पारिवारिक निर्देशिका मैगजीन का भव्य विमोचन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम शुभारंभ सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, कीर्ति पांड्या, दिनेश दोषी, दिलीप मेहता, अंकित पाटनी सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के पुलक शिल्पी अग्रवाल, विपिन सुनीता जैन एवं हितेंद्र प्रियंका बोहरा ने चंदन तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम मे प्रतियोगिता के निर्णायक ग्रुप के संरक्षक अनिल माधवी शाह एवं विकास अंजू गंगवाल रहे। मंच संचालन पंकज मेघा जैन ने किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका ने सामूहिक रूप से दीपक को हाथों में लेकर नृत्य प्रतुस्ति दी।
कार्यक्रम में आतिथियो के द्वारा पारिवारिक कुटुम्ब पत्रिका मैगजीन का भव्य विमोचन किया। विमोचन के होते ही सभागार में तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर का हर एक मेम्बर पारिवारिक कुटुम्ब के रिश्ते को एकजुट बंधे रखे है। जब मानव सेवा कार्य हो या फिर समाज का कोई भी कार्य हो पूरे एकता के साथ उस कार्यो को कदम से कदम मिलकर विश्व के साथ सपन्न करते है।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की ओर से दीपोत्सव पारिवारिक कार्यक्रम में एक नई पहल करते हुए पापा की परी, मां का दुलारा के साथ दीपक सजाओ, हाउसी और लकी ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेतओ को आतिथियो के द्वारा पुरुस्कार वितरण किए गए।
पापा की परी प्रतियोगिता के विनर प्रथम सामवेद मायरा (परी), द्वितीय रोहित आरवी (परी), एवं तृतीय आशीष अकाशी और स्वास्ति (परी) रही। विशेष पुरुस्कार एक्टिंग के लिए नितेश जी बोहरा मनसा (परी) को दिया गया। वही मां का दुलारा प्रतियोगिता के विनर प्रथम रिचा अद्विक (दुलारा), द्वितीय अनुपमा अयांश (दुलारा) एवं तृतीय श्वेता धैर्य (दुलारा) रही।दीपक सजाओ प्रतियोगिता विनर प्रथम साक्षी पांड्या, द्वितीय। रितु बोहरा एवं तृतीय हनी बाकलीवाल रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









