पंद्रह लाख का माल व 85 कारतूस सहित चोर पकड़ा
Nov 16 2022
ग्वालियर। चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक चोर को क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद कई चोरियों का खुलासा किया है और काफी माल बरामद कर लिया है। अभी पकड़े गए चोर का एक साथी फरार है और पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
सीएसपी मुरार ऋषीकेश मीणा ने बताया कि मुरार, सिरोल व थाटीपुर थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता व मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव को चोरों को पकडऩे के निर्देश दिए थे। जिस पर क्राइम ब्रांच व मुरार थाने टीम को लगाया। टीम को सूचना मिली थी कि चोरी में शामिल एक बदमाश बड़ागांव इलाके में है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम बड़ागांव पहुंची और एक संदेही को दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ के बाद मुरार, थाटीपुर और सिरोल इलाके में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। साथ ही सिरोल इलाके में आर्मी जवान के यहां पर हुई चोरी का खुलासा भी हुआ है और जवान के घर से चोरी हुए 125 कारतूसों में से 85 कारतूस बरामद हुए है।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़ा गया चोर का एक साथी और है और इसका पता चलते ही पुलिस ने संदेही के घर दबिश दी तो वह अपने घर से फरार मिला है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि एक चोर को क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए चोर से कई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









