छात्र छात्राएं स्मार्ट मोबाइल फोन का उपयोग बहुत ध्यान से करे, कन्ही मन की खुशी, गम में बदल जाए-डा दीक्षित
Nov 16 2022
ग्वालियर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा के के दीक्षित फाउंडर एव लीगल सेल मेंबर, चाइल्ड कंजर्वेशन फाऊंडेशन ऑफ इंडिया, विशिष्ठ अतिथि रमेश चंद्र, अध्यक्षता यश वर्मा सर ने की।
मिनर्वा एकेडमी के छात्र छात्राओं ने गत वर्ष आयोजित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन्हे अतिथियों द्वारा शील्ड/मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डा केके दीक्षित ने अपने उद्धबोधन में सभी को राष्ट्रीय चिल्ड्रन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी,और बच्चों को स्मार्ट मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय सजग और सचेत रहना की सलाह दी। डा दीक्षित ने बताया कि, मोबाइल फोन, कंप्यूटर एवम इंटरनेट का उपयोग कर, साइबर क्राइम करने वाले लोगों को, साइबर क्रिमिनल कहते है।
डा दीक्षित ने छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे मैं बताया कि आप निम्न बातों का विशेष ध्यान रखे। किसी भी वेबसाइट पर अपने डिटेल शेयर न करे, ऑनलाइन पर्सनल डिटेल शेयर करने से बचें, किसी भी तरह के लालच में न पड़ें, फ्री मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए लिंक पर क्लिक न करे, बैंक से काल, अपना एटीएम कार्ड का पिन नंबर किसी को शेयर न करे, मोबाइल पर आया ओ टी पी किसी अनजान व्यक्ति या कॉलर को न दे। किसी अनजान व्यक्ति का पैसा यूपीआई के द्वारा आपके खाते में आता है और वह व्यक्ति कहता कि गलती से आपके खाते में चला गया है और मेरे इस मोबाइल नम्बर पर भेज दे तो ऐसा न करें, वल्कि पैसे वापिस करने के लिए उसे बुलाकर नगद पैसे या बैंक चेक के द्वारा भुगतान करे।
कार्यक्रम का संचालन विनोद तोमर सर और आभार शिवम सर ने किया। कार्यक्रम में, छात्र छात्राओं ने विषय आधारित प्रश्न पूछें जिसका समाधान डा दीक्षित के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में, यश वर्मा सर, विकास सर, धाकड़ सर, सूरज सर, शिवम सर के मार्गदर्शन में, 90 छात्र छात्राओं एवम स्टॉफ ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









