यूथ हॉस्टल एसोसिएशन का स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न

Nov 16 2022

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर का 31 वा स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम बंधन गार्डन मैं संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगमायुक्त किशोर कन्याल, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त महाधिवक्ता मध्य प्रदेश अंकुर मोदी और अध्यक्ष यूथ हॉस्टल राज्य शाखा के अध्यक्ष अशोक गोलाने रहे। निगमायुक्त किशोर कन्याल एवं अंकुर मोदी ने यूथ हॉस्टल की आजीवन सदस्यता भी कार्यक्रम के दौरान ग्रहण की।
 इस अवसर पर अतिथिगण संरक्षक रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, श्रीमती समीक्षा गुप्ता पूर्वमहापौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद निगम, प्रदेश सचिव श्रीपाद कुंडले का संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर लेह लद्दाख टूर पर मोटरसाइकिल से जाने वाले गौरव सिंघल एवं अन्य 5 सदस्यों का सम्मान किया गया। 
साइकिल रैली में सहयोग करने के लिए देवेंद्र बांदिल एवं रक्तदान शिविर में सहयोग हेतु आईआईटीटीएम के नोडल ऑफिसर चंद्रशेखर बरुआ तथा संस्था के कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेट्स के सहयोग हेतु कैप्टन समीर भार्गव का सम्मान शील्ड प्रदान कर किया गया। संस्था में सक्रिय योगदान के लिए पूर्व चेयरमैन बादल मजूमदार एवं पूर्व सचिव उमाकांत सिंघल को सम्मानित किया गया।
अपने स्वागत भाषण में संस्था चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने अतिथियों को संस्था की गतिविधियों के विषय में जानकारी दी। वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था सचिव एवं राज्य उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने विगत वर्ष में किए गए रक्तदान शिविर, वेबीनार, फैमिली ट्रैकिंग, साइकिल रैली आदि के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन समीर भार्गव ने किया और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई एवं सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। 
18 नए सदस्यों को पिन लगाकर आजीवन सदस्यता प्रदान की गई कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह संस्था के पदाधिकारियों द्वारा  प्रदान किए गए। संचालन कैप्टन समीर भार्गव व आभार उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर सुनील राय, सुनील सोनी, पवन गर्ग, सतीश अग्रवाल, दुर्गेश चौरसिया, जयदेव गुप्ता, पीएन मिश्रा, संजय कठल, शंकर लाहा, डॉ अशोक मिश्रा, डॉ एनएन लाहा, सभी सदस्यों ने अन्नकूट ग्रहण कर दीपावली एवं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।