शेरनी अभी जिंदा है व खुद को लेडी डॉन बताने वाली युवती दो साथियों और हथियारों सहित पकड़ी

Nov 16 2022

ग्वालियर। ग्वालियर की लेडी डान, सिमरनप्रीत कौर। महज 22 साल की उम्र और शौक ऐसे जो उम्रदराज भी शरमा जाएं। सिगरेट, शराब की लत, हुक्का बार में रेव पार्टी और अलग अलग हथियारों के साथ फोटो खिंचना। यह इस लेडी डॉन के शौक है। सिमरनप्रीत कौर जो ग्वालियर की लेडी डॉन के नाम से इंटरनेट मीडिया पर मशहूर है। यह कहानी करीब 4 साल पुरानी है जब वह ग्वालियर के एक शातिर बदमाश अंकित जादौन के संपर्क में आई थी। सराफा कारोबारी से 35 लाख रुपए की लूट करने वाले मास्टरमाइंड की महिला मित्र और उसके दो साथियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। इनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। 
इस युवती ने इंटरनेट मीडिया पर खुद को डान बताते हुए हथियारों के साथ फोटो, वीडियो अपलोड की थी। जब इसे क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए बुलाया तो यहां पुलिस को यह कहकर गुमराह किया कि उसके दोस्त ने चार साल पहले यह फोटो लिए थे। यहां का फोटो भी उसने खुद इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा शेरनी अभी जिंदा है। क्राइम ब्रांच की टीम उसके पीछे लगी थी। फिर पुलिस इसके पीछे लग गई। इसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी, और जैसे ही बीती रात उसके पास हथियार होने की सूचना मिली तो पुलिस ने कोटेश्वर मंदिर व काली माता मंदिर के पास दबिश देकर  गिरफ्तार कर लिया। हनी यादव और सौरव राठौर भी के साथ पकड़े गए। इनके पास से तीन अवैध हथियार मिले हैं।
इंटरनेट मीडिया पर एक युवती ने हाथ में कट्टा और रायफल लेकर फोटो-वीडियो अपलोड किए थे
जब क्राइम ब्रांच ने पड़ताल की तो यह फोटो बहोड़ापुर की रहने वाली सिमरनप्रीत कौर के निकले। उसे क्राइम ब्रांच में बुलाकर पूछताछ की गई। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उसे जब बुलाया गया और महिला पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो वह बोली पड़ाव में 35 लाख की लूट करने वाला और होटल होरिजान प्लाजा पर फायरिंग करने वाला अंकित जादौन उसका दोस्त है। यह उसके हथियार थे, उसने फोटो चार साल पहले लिया था। उसे पूछताछ कर छोड़ दिया, इसके बाद उसने क्राइम ब्रांच के अंदर का ही फोटो अपलोड कर दिया।
 इधर क्राइम ब्रांच के डीएसपी ऋषिकेष मीणा ने एक टीम उसके पीछे लगाई हुई थी। जो लगातार उसके घर के आसपास निगरानी कर रही थी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। गत रात को दबिश दी तो उसके दो और साथी पकड़े गए। इनके पास से तीन अवैध हथियार मिले। पकड़े गए आरोपियों में सिमरनप्रीत कौर के अलावा हनी यादव और सौरभ राठौर हैं। पहले वह अंकित की दोस्त थी, लेकिन अब हनी यादव के साथ रहती है। इन पर आम्र्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।
पकड़ी गई युवती लेडी डान के नाम से मशहूर है। वह अंकित जादौन और हनी यादव के नाम से लोगों को धमकाती भी थी। वह खुद को इंटरनेट मीडिया पर डान बताती थी, कई गाने वीडियो के साथ डालती थी। उसके वीडियो में कुछ अन्य युवक नजर आ रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।