सडक़ चौड़ीकरण को लेकर कांगे्रस ने तोडफ़ोड़ के विरोध में धरना दिया
Nov 16 2022
ग्वालियर। बीते रोज सडक़ चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में किलागेट से लेकर चार शहर के नाका तक अवैध अतिक्रमणों के नाम पर की गई तोडफ़ोड़ के विरोध में बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शहर जिला कांगे्रस कमेटी के ततवाधान में विशाल धरना दिया गया।
इस मौके पर शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
धरने को संबोधित करते हुए कांगे्रस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गरीबों को जबरन परेशान किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रधुन सिंह तोमर अतिक्रमण के नाम पर लोगों की दुकानें एवं घरों को तोडफ़ोड़ पर चुप्पी साधे तमाशा देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले प्रधुन सिंह तोमर ने कहा था कि एक इंच जमीन भी नहीं हटाने दूंगा और उनकी कहने पर अतिक्रमण रोका गया। लेकिन आज जब भाजपा सरकार में तोमर में मंत्री है तो तोडफ़ोड़ के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की कार्यवाही करने से पहले उन लोगों को रोजगार मुहैया कराना एवं मुआवजा देना चाहिये था।
लेकिन अधिकांश लोगों को बिना नोटिस दिये उनके घर और मकान उजाड़ दिये गये। कांग्रेस इस पूरी कार्यवाही का पूरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि तोडफ़ोड के दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया तो भाजपा के इशारे पर लोगों को जेल भेज दिया।
इतना ही नहीं गत रात फूलबाग सेवानगर से किलागेट तक मकानों पर नोटिस चस्पा कर लाल निशान लगा दिये गये हैं।
भाजपा के इशारे पर निगम एवं प्रशासन 50 साल से ज्यादा समय से रह रहे लोगों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही उन्हें रोजगार से बेदखल कर बेघर करने की कार्यवाही की जा रही है। कांगे्रस पार्टी इस पूरे घटनाक्रम का पूरजोर विरोध करती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









