हत्या के प्रयास का आरोपी

Nov 15 2022

 
बहोड़ापुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी रामू उर्फ राजेन्द्र जादौन पुत्र बनवारी जादौन निवाी कब्रिस्तान के पास को पकड़ा है। आरोपी ने जमीन विवाद पर पड़ोसी सोनू को तलवार मारी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिछले आठ माह से आरोपी पुलिस को गच्चा दे रहा था, अब पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसने फरारी कहां-कहां पर काटी थी