खरीद रहा था नॉनवेज, पुलिस ने दबोचा हजीरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Nov 15 2022

 
 
ग्वालियर। कलारी पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले एक आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने मछली मण्डी से दबोचा है। आरोपी फरार था और आज नॉनवेज खरीदने आया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है, जबकि एक अभी फरार हैथाना प्रभारी हजीरा संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में फरार आरोपी सतीश राजपूत पुत्र रमेश राजपूत निवासी गोसपुरा नंबर एक लधेड़ी स्थित मछली मण्डी में दिखाई दिया है। इसका पता चलते ही एसआई हितेश शर्मा, एएसआई राजवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अरविन्द शर्मा, आरक्षक अशोक सिकरवार, सुरेन्द्र सिंह, राजेश को आरोपी को पकडऩे के लिए निर्देशित किया। जिस पर पुलिस टीम ने मछली मण्डी की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से खेतों के रास्ते भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और करीब पंद्रह मिनट की घेराबंदी के बाद उसे दबोच लिया। 
कलारी के गेट पर की थी मारपीटबताया गया है कि पकड़े गए आरोपी सतीश राजपूत ने अपने साथी नेतराम, किशन तथा एक अन्य के साथ मृतक पवन की कलारी के गेट पर बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थीदो पहले पकड़े जा चुकेमर्डर का मामला दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में नेतराम तथा एक अन्य को पहले ही पकड़ लिया था और आज सतीश को पकड़ लिया है। अब इस मामले में सिर्फ एक आरोपी किशन फरार हैहत्या के मामले में फरार एक आरोपी को हजीरा थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले में एक आरोपी फरार है, जबकि दो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।