रिश्तों का कत्ल, चाचा ने भतीजी से किया दुष्कृत्य पनिहार थाना क्षेत्र के बरई की घटना

Nov 15 2022

 
ग्वालियर। रिश्तों का कत्ल करते हुए चाचा ने छह वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कृत्य की वारदात को अंजाम दिया। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के बरई की है। घटना का पता उस समय चला जब मां ने बेटी को बिस्तर में असहज देखा तो आरोपी वहां से भाग गया। घटना का पता चलते ही पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैपनिहार थाना क्षेत्र के बरई निवासी छह वर्षीय बालिका आंगन में खेल रही थी, तभी उसके चाचा रियाज (बदला हुआ नाम) आया और खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और बालिका से दुष्कृत्य की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच पीडि़ता की मां कमरे में पहुंची और बालिका को असहज देखा, इसी बीच आरोपी बिस्तर से निकलकर भाग निकला। शंका होने पर मां ने बालिका से जानकारी की तो पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कृत्य किया है। इसका पता चलते ही मां ने पिता को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंची। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद दुष्कृत्य का मामला दर्ज कर लियाभागने से पहले पकड़ा आरोपीमामले का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो आरोपी हाइवे के पास दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ मेें जुट गई हैनहीं हुई है आरोपी की शादीपुलिस जांच में पता चला है कि पीडि़ता के पिता तीन भाई हैं आरोपी पीडि़ता के पिता का भाई है और उसकी शादी नहीं हुई है, जबकि तीसरा भाई सबसे छोटा हैछह वर्षीय बालिका से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालिका का रिश्तेदार है