धक्का देकर वारंटी फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Nov 15 2022
ग्वालियर। न्यायालय पेशी से जेल ले जा रहे जवानों को धक्का देकर एक वारंटी फरार हो गया। घटना डबरा थाना क्षेत्र स्थित न्यायालय गेट के पास की है। वारंटी के भागने के बाद पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन गलियों में होकर वारंटी फरार हो गया। घटना का पता चलते ही जिले भर में अलर्ट कर उसकी तलाश में नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया तो पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैपिछोर थाना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार वारंटी अजय कुमार जाटव को पिछोर थाना पुलिस ने पकड़ा था। पकड़े गए वारंटी अजय को न्यायालय में पेश करने के लिए सैनिक महेश कुमार, आरक्षक हरीश राजपूत, अभिनव श्रीवास्तव, आरक्षक चालक अवधेश व सैनिक राजाराम लेकर आए थे। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल जाने की सजा मिली और पुलिसकर्मी उसे न्यायालय लेकर जा रहे थे और अभी न्यायालय गेट के पास पहुंचे तो अजय ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया। धक्का लगते ही सभी पुलिसकर्मी एक-दूसरे पर जा गिरे और उनके गिरते ही वारंटी अजय ने दौड़ लगा दी। आरोपी को भागते देखकर पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे, लेकिन गलियों में दौड़ लगाते हुए आरोपी फरार हो गयापहुंचे पुलिस अफसरवारंटी के भागने का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश में जिले भर की नाकाबंदी कराकर तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। जबकि उसे पकडऩे के लिए हाइवे सहित रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर पुलिस जवान तैनात रहकर निगरानी कर रहे हैंनहीं आया घरआरोपी के फरार होने के बाद से ही पुलिस के दो जवान आरोपी के घर पर तैनात कर दिए गए हैं। वहीं रिश्तेदारों तथा दोस्तों को भी पुलिस की नसीहत है कि आरोपी के आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दं, जिसने उसे आश्रय दिया उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी
एक वारंटी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी को पकडऩे के लिए एएसपी सहित सभी अफसर लगे हुए हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









