घोड़े की किक से बीएसएफ जवान की मौत

Nov 15 2022

 
ग्वालियर। टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में 41वीं अखिल भारतीय पुलिस अश्वरोही चैंपियनशिप और माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीटमें स्पर्धा शुरू होने से एक दिन पहले घोड़े द्वारा चेहरे पर लात मारे जाने से एक जवान की मौत हो गयी। जवान की मौत पर डबरा थाने मेंं मर्ग कायम किया गया है। 
एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में 41 वीं ऑल इंडिया पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता 2022-23 के एक दिन पहले फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही थी, तभी अकादमी में पदस्थ आरक्षक जीडी थौराट सुधीर पंधारीनाथ (33) पुत्र थोराट पंधारीनाथ मारुत ग्राम चंदोली बीके थाना मनंचार तहसील अवेगांव, पुणे, महाराष्ट्र के जबड़े में एक घोड़े ने लात मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अकादमी के जवान उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल थोराट सुधीर पंठारीनाथ पुणे के रहने वाले थे और अकादमी के घुड़सवारी विंग में तैनात थे। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया गया। महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने जवान की मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा कि बल उसके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और सभी प्रकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध भी है। स्पर्धा शुभारंभ से पूर्व असमायिक मृत्यु को प्राप्त हुए कांस्टेबल थोराट सुधीर पंठारीनाथ को दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की