नाश्ते के पैसे मांगे तो उड़ेला खौलता तेल कंपू थाना क्षेत्र के केआरएच अस्पताल के पास की घटना

Nov 15 2022

 
ग्वालियर। नाश्ते के पैसे मांगने पर युवक ने खौलता तेल युवक पर उड़ेल दिया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कमलाराजा अस्पताल के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैसाहिबा की बगिया निवासी 22 वर्षीय सुनील पुत्र आशाराम पाल नाश्ते का ठेला कमलाराजा अस्पताल गेट के पास लगाता हंै। रोजाना की तरह बीते रोज भी वह ठेला लगाए थे, तभी एक युवक आया और नाश्ता किया और बगैर पैसे दिए जाने लगा तो सुनील ने उससे नाश्ते के पैसे मांगे, क्योंकि इससे पूर्व भी उक्त युवक उनके ठेले पर आकर नाश्ता कर गया था और पैसे नहीं दिए थे। इस पर युवक ने बाद में पैसे देने को कहा, लेकिन सुनील ने उधार करने से मना किया तो युवक लडऩे पर उतारू हो गया और कड़ाही पर अपना बैग पटक दिया, जिससे कड़ाही का तेल सुनील के पैर पर गिरा और वह दर्द से बिलबिलाने लगा। इसी बीच मौके पर मौजूद अनिल, राजवीर तथा मोनू ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम होतम पाल निवासी घोसी बाड़ा चितेरा ओली बताया। पुलिस आती उससे पहले ही आरोपी झटका देकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती करा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी को दबोच लिया हैवर्जन
नाश्ते के पैसे मांगने पर विवाद व गर्म तेल उड़ेलने वाले आरोपी के  खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।