पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 138 अपराधी, वारंटी व बदमाश पकडे
Nov 14 2022
ग्वालियर। आधी रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की और सडक़ से लेकर मोहल्लों में बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाकर 138 वारंटी दबोचे है। पुलिस ने गश्त के दौरान 382 बदमाशों को चेक किया जो पूर्व में वारदातों में पकड़े गए थे। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है। इस दौरान सडक़ पर आवारागर्दी करते मिले 21 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। यह बिना कारण घूम रहे थे, जिससे लोग परेशान हो रहे थे।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गत रात शहरभर में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस ने 382 पुराने बदमाशों के घर पहुंचकर पता लगाया कि वह आजकल क्या कर रहे है और उनका खर्चा कैसे चल रहा है। जो बदमाश सटीक जानकारी नहीं दे सका उसे तुरंत ही थाने लाकर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार 138 वारंटी भी दबोचे है। जिसमें 95 गिरफ्तारी व 46 स्थायी वारंटी शामिल है।
पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान 26 शराब तस्करों को पकडक़र उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। रात के अंधेरे में जुआ खिला रहे 4 अड्डडों पर छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने जुआरियों को पकडा है। इसके साथ ही 3 बदमाश अवैध हथियारों के साथ और चार खनन माफिया रेत से भरे ट्रैक्टरों सहित पकड़े गए हैं।
कॉम्बिंग गश्त में एसएसपी अमित सांघी सहित सभी एएसपी व सीएसपी और थाना प्रभारी गश्त की मॉनिटरिंग करते रहे। इसके साथ ही सडक़ों पर आवारागर्दी करने वालों से पूछताछ की और जो भी अपने सडक़ पर मिलने का उचित कारण नहीं बता सका उसे थाने भेज दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









