ऐसे आयोजन आयोजित करना बच्चों के लिए अतिआवश्यक- समीक्षा गुप्ता

Nov 14 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में चाचा नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम रचनात्मक कार्य आयोजित किए गए। जिनका समापन एवम पुरस्कार वितरण समारोह 14 नवम्बर सोमवार को दीनदयाल सिटी फ़ूड कोर्ट पर किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता विशिष्ट अतिथि डॉ शिखा कटठल डॉ प्रीति रस्तोगी उपस्थित थी।
आयोजन में सर्व प्रथम चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर 55 बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समीक्षा गुप्ता ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित किया। और इस तरह के आयोजन निरंतर जारी रखने की बात भी कही।