टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में घोड़े की लात लगने से जवान की मौत
Nov 14 2022
ग्वालियर। बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 14 नवंबर सोमवार से ऑल इंडिया घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू होनी थी। घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के शुरू होने के एक दिन पहले रिहर्सल के दौरान बीएसएफ के आरक्षक की घोड़े की लात लगने से मौत हो गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि जवान के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान टेकनपुर अकादमी में घोड़े दौड़ रहे थे। इसी दौरान आरक्षक जीडी थौराट सुधीर पंधारीनाथ 33 साल घोड़े के सामने आ गया और जबड़े में घोड़े की लात पड़ गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अकादमी के जवान उसे अकादमी के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान महाराष्ट्र के ग्राम चंदोली बीके थाना मंचार तहसील अंबेगांव पुणे का रहने वाला है। साथ ही वह अकादमी की हार्स विंग में पदस्थ था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









