शहरवासियों ने किया प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को नमन

Nov 14 2022

ग्वालियर। कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माता व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर नेहरू पार्क पहुंचकर नेहरू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सुबह से ही नेहरू पार्क पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो गया था। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू को सभी ने पुष्पहार अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नेहरू पार्क पर पहुंचकर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई और उनकी ही देन है कि आज देश विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सका। 
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व समाजसेवी संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
नेहरू पार्क में बच्चों की भीड़ उमड़ी
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ब"ाों से बहुत प्यार करते थे इसलिए ब"ो उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं और उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू पार्क में बच्चों की भीड़ भी जुटी और बच्चों ने चाचा नेहरू को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बच्चों को आकर्षक उपहार भी बांटे। 
स्कूलों में हुए कार्यक्रम
बाल दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में स्कूल पहुंचे और बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को आकर्षक उपहार बांटे। 
आम आदमी पार्टी ने भी किया नेहरू जी को नमन
विभिन्न राजनेतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नेहरू पार्क पहुचंकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंतरी पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू पार्क पहुंचकर उन्हें पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। 
चिडिय़ाघर में लगी बच्चों की भीड़
बाल दिवस के अवसर पर गांधी प्राणी उद्यान में बच्चों की सुबह से ही भीड़ लगना प्रारंभ हो गई थी जो दोपहर तक अनवरत रूप से जारी रही। बच्चों ने गांधी प्राणी उद्यान में विचरण कर रहे जीव-जन्तुओं को नजदीक से देखा और उनसे बात की। इस अवसर पर कई विद्यालयों के बच्चों ने चिडिय़ाघर पहुंचकर बाल दिवस मनाया।