फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न महापुरुषों के वेशभूषा में सजधज कर आये बच्चे

Nov 13 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के प्रिय चाचा जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम रचनात्मक कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। 
इस तीन दिवसीय आयोजन में रविवार 13 नवम्बर को दीनदयाल सिटी फूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर बच्चों के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन प्रात: 11 बजे से प्रारंभ किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 0 से लेकर 12 साल तक के बच्चे शामिल हुए। कऱीब 60 बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ शिराली रूनवाल उपस्थित थी। आयोजन के दौरान बच्चे विभिन्न महापुरुषों की वेशभूषा में सजधज कर आये थे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चाचा नेहरू, मदर टैरेसा, महात्मा गांधी जैसे रूप में तैयार होकर आये थे। आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया था। और सभी बच्चों को प्रणाम पत्र भी दिये गये। और विजेता एवम उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के निर्णायक मंडल में ममता चौपड़ा, जूही गोस्वामी, डाक्टर अरविंद रूनवाल उपस्थित थी।
इस आयोजन में ग्वालियर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। माकून डे केयर स्कूल, सांई आंगन स्कूल, ग्वालियर सिल्वर माउंटेन पब्लिक स्कूल, रास जेबी, रेडिएंट स्कूल, किडीज कार्नर स्कूल, लिटिल फ्लावर सहित अन्य स्कूलों ने हिस्सा लिया।