बजरंग भक्त मंडल ने 250 किलो हरी सब्जियों की गौभोग सेवा की

Nov 13 2022

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 13 नम्बवर को 250 किलो हरी सब्जियों की गौभोग सेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला, गोला का मंदिर ग्वालियर पर मंडल के सदस्यों के सहयोग से की  गई। वर्तमान में चारा सूखा आने के कारण मंडल ने चारा न डाल कर हरी सब्जियो का भोग लगाने का निर्णय लिया।
मंडल द्वारा लोकी, बैंगन, पालक एवं फूलगोभी का भोग गौमाता को लगाया गया, एवं गौवंश को शीघ्र लम्पि वाइरस से मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
रविवार की गौभोग सेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव राकेश मंगल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, मनीष राय, अमित अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, भरत गर्ग, जितेंद्र चंदेल आदि सदस्य उपस्थित थे।