अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने फूलबाग से शोभायात्रा निकाली
Nov 12 2022
ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन संगठनात्मक सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतन सुखाडिया ने छात्रछात्राओं का आह्वान किया कि वे युवाओं को परिषद के उद्देश्य बताते हुए राष्ट्रवाद से जोडऩे का कार्य करें। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में देश में अशांति फैलाने वाली ताकतें लगातार सक्रिय हैं, इन ताकतों को बढऩे से रोकने का काम युवा ही कर सकते हैं। अधिवेशन में शामिल छात्र-छात्राओं ने शनिवार को दोपहर 3 बजे फूलबाग से शोभायात्रा निकाली।
अधिवेशन में शनिवार की सुबह 9.30 बजे से ध्येय यात्रा पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही स्त्री शिक्षा पर हुई चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण को लेकर जो कार्य हुआ है उससे महिलाओं की शक्ति बढ़ी है। देश में आज कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सेदारी करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आई हैं।
वे लडाकू विमान चला रही हैं। सेना में महिलाओं ने स्थान बना लिया है। गत दिवस मुख्यमंत्री द्वारा अधिवेशन का शुभारंभ करने के बाद यहां लगाई गई प्रदर्शनी का काफी संख्या में अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी महापुरुषों तथा देश की संास्कृतिक छवि को प्रदर्शित कर रही है।
दोपहर तीन बजे फूलबाग से अधिवेशन में शामिल छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा फूलबाग से शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए महाराज बाड़ा पहुंची। महाराज बाड़ा पहुंचकर शोभायात्रा सभा बदल गई। जिसे परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









