चाचा नेहरू जी की जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन प्रारंभ
Nov 12 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के प्रिय चाचा जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम रचनात्मक कार्य आयोजित किए जायेंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू की जयंती पर आयोजन आयोजित किए जाते हैं। इस बर्ष भी बड़े उत्साह से आयोजित किए जा रहे है।
तीन दिवसीय आयोजन में आज शनिवार 12 नवम्बर को बच्चों के लिए डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग में किया गया। आयोजन सुबह 10:30 बजे से दीनदयाल सिटी फूड कोर्ट थर्ड फ्लोर फूलबाग पर किया गया। सर्व प्रथम बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आज के इस आयोजन में एक सैकड़ा से अधिक बच्चों ने भाग लिया। और एक से सुंदर एक चित्र उकेरे।
इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में रखा गया था। वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे थे। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे थे। वर्ग सी में 15 से ऊपर वाले बच्चे थे।
वर्ग ए व वर्ग वी के सभी बच्चों को अपनी पसंद के व वर्ग सी के सभी बच्चों को किसी भी महापुरुष पर चित्रांकन करना था। इस आयोजन के निर्णायक मंडल में डाक्टर अरविंद रूनवाल एवम् माकून से प्रियंका सिंह गौर उपस्थित थे।
आज की डाइंग प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता बच्चों के नाम इस प्रकार हैं। वर्ग ए में ईशा प्रजापति प्रथम, अनुष्का चतुर्वेदी द्वितीय, सिसोदिया तृतीय, अवनी प्रजापति, ऋषभ, हर्षिका शिवहरे को सांत्वना पुरूस्कार मिला। ग्रुप बी में भरत तोमर प्रथम, नवीन वर्मा द्वितीय, धानी भरद्वाज तृतीय, इति यादव, राधिका कोष्ठी, सृष्टि मिश्रा को सांत्वना पुरूस्कार मिला। ग्रुप सी में अनिमेष कुशवाह प्रथम, प्रियांशी यादव द्वितीय, शुभांजलि शर्मा को तृतीय पुरूस्कार मिला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









