पतंजलि योग समिति का प्रांतीय महिला सम्मेलन आयोजित
Nov 12 2022
ग्वालियर। महिला शक्ति राष्ट्र की शक्ति है। महिलाओं ने घर से लेकर आकाश तक जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं यह महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रमाण है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्थानीय निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। योग के जरिए महिलाएं भारत को स्वस्थ, सम़ृद्ध और शक्तिशाली बनाने में जु़टी हैं, निश्चित ही उनका यह कार्य प्रशंसनीय है। जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित प्रांतीय महिला सम्मेलन में ॅॅऊर्जा मंत्री ने यह बात कही।
इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति अविनाश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। मंच पर पतंजलि योग समिति के केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया, देव अदिति तथा साध्वी दीप्ति उपस्थित थीं। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि पतंजलि योग समिति ने देश में योग क्रांति की है। बाबा रामदेव ने ग्वालियर में लोगों को योग शिक्षा देकर योग के प्रति लोगों को जागरुक किया। वे देश भर में लगातार योग के प्रति लोगों को जागरुक कर स्वस्थ भारत का निर्माण करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग जीवन को आनंद से भर देता है। इसलिए योग को सभी को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में पतंजलि योग समिति के प्रमुख बाबा रामदेव ने लाइव होकर सम्मेलन में अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। प्रांतीय अधिवेशन के लिए प्रदेश भर से योग समिति से जुड़ी महिलाएं ग्वालियर आईं हुई हैं। सुबह 9.30 बजे शुरु हुआ सम्मेलन दोपहर बाद तक चला। सम्मेलन में योग के विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग को जीवन का आवश्यक अंग बना लेना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आज जिस प्रकार से खान-पान हो गया है, ऐसे में योग के जरिए ही हम बीमारियों पर नियंत्रण रख सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









