पुलिस ने भोपाल जा रहा 2 लाख 52 हजार रूपये का 840 किलोग्राम मावा पकडा
Nov 11 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर नकली सामान बनाने वालों व खाद्य सामना की तस्करी करने वालों के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में गत रात एसएसपी सांघी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बडी मात्रा में मावा बस के जरिये धौलपुर से भोपाल भेजा जा रहा है। जो कि ग्वालियर शासकीय बस स्टेण्ड पर शरद टे्रवल्स की बस में लोड किया जायेगा। उक्त सूचना पर से एसएसपी सांघी द्वारा एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की टीम से साथ उक्त सूचना पर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांचदामोदर गुप्ता द्वारा खाद्य विभाग के राजेश गुप्ता से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच की एक टीम को कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये स्थान शासकीय बस स्टेण्ड पर भेजा गया। क्राईम ब्रांच की टीम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शरद ट्रेवल्स की बस की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम को बस के अंदर 21 डलिया मावा जिसकी कुल मात्रा 840 किलो (कीमती 2 लाख 52 हजार रूपये) जप्त किया गया। बस संचालक से मावा के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मावा धौलपुर निवासी मावा व्यापारी का होना बताया गया। इस पर से खाद्य विभाग की टीम द्वारा मावे का सेम्पल लिया जाकर उक्त मावे को जप्त कर बस मालिक व मावा व्यापारी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जप्त किये गये सेंपल को जांच हेतु लैब भेजा गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









