जयारोग्य चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में जल्द लगेगी लिफ्ट, अस्पताल अधीक्षक धाकड़ ने किया निरीक्षण
Nov 11 2022
ग्वालियर। अंचल के सबसे बडृे अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय स्थित ट्रामा सेंटर में जल्द ही मरीजों की सुविधा हेतु लिफ्ट लगाई जायेगी। यह बात शुक्रवार को अस्पताल अधीक्षक आरएस धाकड़ ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते हुये कही। शुक्रवार को जयारोग्य चिकित्सालय ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने अस्पताल अधीक्षक आरएस धाकड़ पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों की सुविधा हेतु लिफ्ट लगाये जाने के लिये स्थान चिन्हित किया। उन्होंने इस मौके पर ट्रामा सेंटर में उपस्थित चिकित्सकों से चर्चा करते हुये ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की बात कही।
आपको बतादें कि ग्वालियर अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, गुना सहित आसपास के राज्यों के मरीज जहां उपचार कराने आते हैं। गंभीर हालात में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का उपचार ट्रामा सेंटर में किया जाता है। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशान न हो इसके लिये अस्पताल प्रबंधन द्वारा लिफ्ट लगाई जा रही है।
आपको बतादें कि बीते रोज ज्यारोग्य चिकित्सालय एवं एक हजार विस्तर का निरीक्षण संभागायुक्त दीपक सिंह की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके निर्देश दिये गये थे। इसी के चलते जयारोग्य चिकित्सालय अधीक्षक आरएस धाकड़ ने शुक्रवार को अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्हांने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों एवां कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुये अस्पताल में साफ सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाये जाने के निर्देश दिये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









