देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को कांगे्रस ने किया नमन
Nov 11 2022
ग्वालियर। शहर जिला कांगे्रस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस भवन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के प्रथम शिक्षामंत्री मोलाना अबुल कलाम की जयंती पर कांगे्रसजनों ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर शहर जिला कांगे्रस के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ कांगे्रस नेता चन्द्रमोहन नागोरी सुनील शर्मा, आनंद शर्मा, वीर सिंह तोमर, जाफरी सहित कांगे्रस के पदाधिकारी एवं महिला नेत्री उपस्थि थीं।
इस मौके पर शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा मोलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को याद करते हुये कहा कि आजाद भारत में स्कूल कॉलेज विश्व विद्यालय की स्थापना के साथ शिक्षा व्यवस्था के सुधार में मोलाना अबुल कलाम जी का बड़ा योगदान रहा। उनकी याद और सम्माान में उनके जन्मदिन 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अबुल कलाम आजाद के प्रदचिन्हों पर चलना ही देश के प्रथम शिक्षा मंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









