पांच रुपए के गुटखा को लेकर युवक की सरिया मारकर हत्या, आरोपी फरार
Nov 11 2022
ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र के तहत ललितपुर कालोनी में शुक्रवार को पांच रुपए के गुटखा को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की सरिया मारकर हत्या कर दी। कंपू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच रुपए के गुटखा को लेकर हुई इस हत्या की वजह से सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक कंपू में ललितपुर कालोनी के बंशी की बगिया के पास पांच रुपए के गुटखा पाऊच को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी दौराने इलाज मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मृतक का नाम संजय शाक्य बताया गया है। हालांकि युवक की हत्या करने वाला आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मगृ कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









