गाजे-बाजे के साथ पालकी में सवार होकर निकलें श्रीजी

Nov 09 2022

ग्वालियर। जनकगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दस दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 10 दिनों तक अनेक धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। उसी क्रम में बुधवार को भगवान लक्ष्मी नारायण जी की पालकी यात्रा निकाली। 
गौरतलब है कि जनकगंज स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर अपना 191 वर्ष पूरा कर रहा है। ऐसे में इस साल इस सभी धर्मिक आयोजन धूमधाम के साथ मनाये जा रहे है। 
आपको बता दें कि इस वर्ष के वार्षिक उत्सव का आगाज 2 नवंबर को हुआ था जिसका समापन 11 नवंबर को महा प्रसादी पातालभाजी के साथ होगा। आयोजन की जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक संजय लव्हाटे ने बताया है कि बुधवार को सुबह 8 बजे भगवान श्री जी की पालकी यात्रा निकाली। इस पालकी में श्रीजी विराजमान रहें। मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा गाजे-बाजे ढोल धमाकों के साथ निकली गई। साथी गोलोक निवासी बाबा महाराज की चित्र रूप में सम्मिलित रहा। पालकी यात्रा का रास्ते भर भक्तों द्वारा स्वागत किया। जिसमें सैकड़ों की तादात में महिला और पुरुष बच्चे शामिल रहें। 
यह पालकी यात्रा जनक गंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर आरती करने के उपरांत वापस मंदिर पहुंची। यहां महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। वार्षिक उत्सव का समापन महा प्रसादी पातल भाजी के साथ होगा।