अतिथि विद्वानों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा
Nov 08 2022
ग्वालियर। अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा ने नियमितीकरण, निश्चित वेतनमान एवं 65 वर्ष की आयु तक सेवा में स्थायित्व की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि भाजपा सरकार द्वारा आपत्ति रूप से नियुक्त सहायक प्राध्यापकों जो लोक सेवा आयोग से अचयनित हुए, उन्हें मानवीय आधार पर नियमित किया गया है। इसी तरह मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2015 में नियमितीकरण के लिए विभागीय नोटशीट मंत्रिपरिषद को दी थी। जिसमें सुपर न्यूमरेरी पद बनाकर समाधान किया गया था। इसी आधार पर हमारी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि आपकी समानांतर सरकारों द्वारा हरियाणा, हिमाचल, उत्तरप्रदेश व कर्नाटक में अस्थाई रूप से नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को सीधे किया गया है। उन्होंने अंतिम विकल्प के रूप में अतिथि विद्वानों को एक निश्चित वेतनमान देकर 65 वर्ष की आयु तक सेवा की स्थायित्व दिया जाए। उनके पदों को भरा समझा जाए और नई नियुक्तियां होने तक उन्हें प्रभावित न किया जाए। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने आश्वासन दिया कि इस सम्बंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिलकर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









