निगम उपायुक्त चौहान ने किया निरीक्षण

Nov 08 2022

ग्वालियर। नगर निगम उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रात: 7 बजे से सराफा बाजार, नईसडक़, कैलाश टॉकीज की गलियां एवं साकेत विहार कालोनी आदि का निरीक्षण कर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों की मीटिंग ली गई। जिसमें निनानुसार निर्देश दिए गए डोर टू डोर कलेशन वाहनों के माध्यम से गीला एवं सूखा कचरा संग्रहण 100 प्रतिशत किया जाए। 
प्रत्येक गाड़ी अपने रूट पर 3 चक्कर लगाएगी इसकी पूरी मॉनिटरिंग क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी अपने निर्देशन में कराएंगे एवं रजिस्टर संधारण करेंगे। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा डिपो प्रभारी को निर्देशित किया गया  कि वर्कशॉप में डोर टू डोर वाहन बिना डल्यूएचओ के हस्ताक्षर के जमा न किया जाए।