नियम कायदों पर भारी होती राजनीति

Nov 08 2022

ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड जाने वाली चिरवाई नाका रोड पर भाजपा के नेताओं ने दिशा सूचक बोर्ड के दोनों तरफ अपने प्रचार के लिए फ्लैक्स लगा दिए, लेकिन कई दिनों बाद भी संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है और इसका खामियाजा बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।