रेडक्रॉस सोसाइटी ने चार साल बाद बहन को भाई से मिलवाया
Nov 07 2022
ग्वालियर। रेडक्रॉस सोसाइटी ने चार साल बाद बहन को भाई से मिलवाया अभी तक 41 महिलाओ को भेजा घर रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा संचालित महिला हाफ वे होम मे निवासरत महिला सपना जो की मानसिक आरोग्यशाला से उपचार उपरांत महिला हाफ वे होम मे 2018 मे स्थानांतरित कर दी गई थी। महिला हाफ वे होम के कर्मचारी महेंद्र कुशवाह के सतत प्रयास से सपना परिवर्तित नाम निवासी ग्राम जगनपुरवा धर्मगंज इनायतनगर फैजाबाद के परिवारजनों मे भाई से संपर्क किया गया एवं उनको उनके परिवारवालों को रेडक्रॉस बुला कर सचिव रेडक्रॉस नवल किशोर शुक्ला के समक्ष प्रस्तुत करके परिवारजनो को सुपुर्द किया गया।
सपना के भाई उनको लेने फैजाबाद से ग्वालियर आये। इस मोके पर रेडक्रॉस ग्वालियर से महेंद्र कुशवाह, सुरेन्द्र कुशवाह, नत्थू खान, रेहमान खान आदि लोग उपस्थित थे। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा निरन्तर महिलाओ को उनके घर भेजनें के प्रयास किये जा रहे है। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा महिला हाफ वे होम एवं महिला लॉग स्टे होम ग्वालियर से कुल 41 महिलाओ को उनके परिवार के पास भेजा गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









