सर्व के सहयोग से होगा सुखमय संसार: आदर्श दीदी

Nov 07 2022

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा मेड़ क्षत्रियस्वर्णकार महिला संगठन महिलासंगठन के लिए कार्यक्रम आयोजितकिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशीला सोनी, मंजू सोनी,  अंजू सोनी, शिप्रा सोनी, ममता सोनी, श्रुति सोनी, अल्पना सोनी, ब्रह्माकुमारीज से ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी और प्रहलाद भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्ण कार महिला संगठन की बहनों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर एवं तिलक लगा कर किया गया।
तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने सभी को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज सभी लोग एक दूसरे से सम्मान की या सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। परन्तु हम सभी का उद्देश्य सबका सहयोग करना होना चाहिए तो हमें भी स्वत: समान और सहयोग मिलेगा। सभी लोग प्रेम, शांति, सुख को बाहर ढूंढते हैं लेकिन यह हमारे मूल गुण और स्वधर्म है बस ज़रूरत हैउसे पहचान कर जीवन में अनुभव करने की।
स्वर्णकार महिला संगठन की अध्यक्ष सुशीला सोनी ने अपना अनुभव सभी के समक्ष रखते हुएबताया कि हम सभी के जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान होना अतिआवश्यकहै। श्रुति सोनी ने बताया कि आज इससंस्था में आकर मुझे बहुत ही अच्छाअनुभव हो रहा है और एक बात जो मुझे यहाँ सीखने को मिली वह है किजीवन में खुश रहने का साधन है।
कार्यक्रम का संचालन और आभार ब्रह्माकुमार प्रहलाद भाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बहनों के द्वारा सुंदर रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में लक्ष्मी, खुशबू, रोशनी, सुरभि, सौरभ, संजय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।