पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: प्रो. तिवारी
Nov 07 2022
ग्वालियर। जेयू में मप्र का स्थापना दिवस मप्र स्थापना सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी 7 दिवसीय कार्यक्रम शृंखला के अंतर्गत जेयू में पर्यावरण व भूविज्ञान विभाग द्वारा सीआईएफ में ऊर्जा, पर्यावरण, जल संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्रों ने ऊर्जा, पर्यावरण, जल संरक्षण के पोस्टर बनाकर प्रदर्शनी लगाई जिसका उद्घाटन कुलपति ने फीता काटकर किया। पोस्टर मेकिंग में पीजी ग्रुप में प्रथम स्थान दिव्या, अंशी, लेखा, मुस्कान व कंसोलिडेटेड में अर्थसाइंस के हितेश कुमार एवं फैकल्टी में प्रथम स्थान अखिलेश व पूजा ने प्राप्त किया।
इस मौके पर विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है इसके लिए हमें जल, जंगल का संरक्षण करना होगा। इसी क्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो. यूसी सिंह ने कहा कि वॉटर हार्वेस्टिंग व जंगलों को कटने से रोकना होगा तभी जल संरक्षण किया जा सकता है।
प्रो पी राजाराम ने ऊर्जा संरक्षण पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण के तरीके बताए। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रो. यूस सिंह व प्रो. पी राजाराम उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में जेयू के कुलसचिव राजेंद्र कुमार बघेल एवं प्रॉटर डॉ. हरेंद्र शर्मा, एसके सिंह, प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. एसएन महापात्रा, डॉ. निमिषा जादौन, प्रो. पीके जैन, वीरेंद्र सांखवार, राजेश शर्मा सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। स्वागत भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एसएन महापात्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एसएन महापात्रा व आभार डॉ.हरेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









