आयोजित शिविर में विकलांग जनों ने अपने दस्तावेज जमा कराए-जौहरी

Nov 07 2022

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के सौजन्य से फूलबाग मैदान के समीप आयोजित शिविर में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित विकलांग जनों ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत नवीन पेंशन चालू कराए जाने, एवं बन्द पेंशन दुबारा से चालू कराए जाने, राशन चालू कराए जाने, ओर वेरोजगारी का दंश झेल रहे विकलांग जनों ने स्वयं का कोई छोटा रोजगार कीए जाने हेतू प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत दस हजार रूपए का श्रण मंजूर कराए जाने के लिए शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव को तीस विकलांग जनों ने अपने उक्त योजनाओं से संबंधित सभी दस्तावेजों की छाया प्रति जमा कराई। 
इस विशेष मोके पर जौहरी ने उपस्थित सभी विकलांग जनों को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही आपके द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेजों का परिक्षण कर बीस नवंबर के बाद निगमायुक्त किशोर कन्याल से मुलाकात कर उन्हें आपके दस्तावेजो के साथ सूची दी जाएगी। जिससे आपको सरकार की योजनाओं का लाभ शीघ्र से शीघ्र दिलाए जाने की कार्य वाही हेतू पूरा प्रयास करने का जाने जौहरी ने भरोसा दिलाया।