जल संगोष्ठी एवं जल यात्रा के दौरान सांसद शेजवलकर ने किया ग्रामीणों से संवाद
Nov 06 2022
ग्वालियर। रविवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अनुक्रम में मनाए जा रहे पखवाड़े के अंतर्गत जनपद पंचायत घाटीगांव की ग्राम पंचायत रेंहट के घेँघोली ग्राम में निर्मित अमृत सरोवर तालाब पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का आयोजन सीइओ जिला पंचायत आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत घाटीगांव की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा दिलीप रावत, कौशल शर्मा, डा. अशोक पटसारिया उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित ग्रामीण जनों एवं अमृतसरोवर के यूजर ग्रुप तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सांसद शेजवलकर द्वारा संवाद स्थापित किया गया।
इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने संवाद करते हुए कहा कि पानी के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया, श्री शेजवलकर के द्वारा ग्रामीण जनों से अपील की गई कि वे पानी की एवं वर्षा के जल की एक एक बूंद को चाहो सहेजें एवं संरक्षित करें. क्योंकि पानी एक ऐसा प्राकृतिक जीवन का आधार तत्व है जिसे हम बना नहीं सकते केवल उसको संरक्षित कर सकते हैं। इसलिए हमें ऐसे बहुत से संरचनाओं का निर्माण करना चाहिए और पुरानी जल संरचनाओं को सहेजने में अपना योगदान देना चाहिए।
सांसद द्वारा यह भी सलाह दी गई कि ग्रामीण जनों को अपनी पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक खेती,उद्यानिकी फसलों, फल फूल एवं सब्जी इत्यादि के उत्पादन की तरफ अग्रसर होना चाहिए। इससे ना केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि उनका पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन भी ऊंचा होगा। पानी के उपयोग के बारे में श्री शेजवलकर के द्वारा यह सुझाव दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी की उपलब्धता होने जा रही है अत: घरों में पानी के उपयोग एवं खेती में जल के उपयोग हेतु एक एक बूँद का सही उपयोग किया जाए एवं वर्तमान में मौजूद पानी को अधिक से अधिक बचाए जाने का प्रयास हमें करना होगा।
उपस्थित लोगों ने एवं ग्रामीण जनों के द्वारा और सांसद शेजवलकर को अवगत कराया कि अमृत सरोवर तालाब के आसपास की भूमि लगभग बंजर थी एवं उस पर खेती नहीं होती थी। अमृत सरोवर तालाब के निर्माण से अब सभी किसान उस भूमि का उपयोग खेती में कर सकेंगे। यूजर ग्रुप के सदस्यों ने यह भी अवगत कराया कि उन्होंने इस बार सरसों की फसल कि बुबाई की और अमृत सरोवर तालाब से पानी का उपयोग अपनी जमीन की सिंचाई के लिए किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के द्वारा बताया गया कि ग्वालियर जिले में कुल 102 अमृत सरोवर कार्यों का चिन्हाकन कर कार्य प्रारंभ कराए गए जिनमें से 51 तालाब पूर्ण हो चुके हैं। ग्वालियर जिले में अमृत सरोवर तालाब की औसत लागत लगभग 17.54 लाख रुपए है। साथ ही कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह द्वारा यही बताया गया है कि अमृत सरोवर के आसपास के यूजर ग्रुप को भविष्य में उद्यानिकी फसलों एवं सब्जी उत्पादन इत्यादि गतिविधियों से जोड़ा जाएगा ताकि उनके आमदनी एवं रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो।
ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष कौशल शर्मा के द्वारा सांसद एवं कलेक्टर के प्रयासों की सराहना की एवं धन्यवाद देते हुए लोगों से अपील की है। जल की उपयोगिता के बारे में जागरूकता फैलाएं एवं जल संरक्षण संवर्धन में जन सहयोग अनिवार्यता उपलब्ध कराएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









