प्रभू भक्ति का फल अवश्य मिलेगा, भक्ति खाली नहीं जाती है- ब्रह्मचारी भैया
Nov 06 2022
ग्वालियर। अच्छे संस्कार हमें विरासत में नहीं मिलते हैं किंतु गलत संस्कार हमसे कभी छूटते नहीं। यही तो कारण है संसार परिभ्रमण का। संस्कार विरासत में नहीं मिलते तो भगवान के पास मांगने मात्र से भी नहीं मिलेंगे। संस्कार के लिए तो समर्पित होना पडेगा। भगवान के समक्ष भिखारी नहीं भक्त बनना पडेगा। जब आत्मा का समर्पण करोगे तब संस्कार पाओंगे तब मानवता प्रकट होगी फिर दया, करूणा की भावना स्वतरू ही फूट और भक्त से फिर भगवान भी दूर नहीं होंगे। यह बात उपग्वालियर लोहमंडी लाला गोकुलचंद जैन मदिंर में अयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के आज छटवें दिन रविवार को धर्मसभा में बाल ब्रह्मचारी अंशु भैया ने कही।
ब्रह्मचारी अंशु भैया ने कहा परमात्मा से भीख मांगने की आदत छो?ों मांगने की मिथ्या प्रवृति को त्याग कर भक्ति, अर्चना, आराधना की प्रकृति जाग्रह करों जीवन को संयमित करो तो मांगने की कोई आवश्यकता नहीं। भक्ति का फल अवश्य मिलेगा, भक्ति खाली नहीं जाती है। यदि प्रभु पर विश्वास नहीं है, तो फिर उनसे भीख भी क्यों मांग रहे हो। कभी दुख व संकट आए तो अपने भीतर समता रखना, कदापि विचलित नहीं होना, भयभीत होकर गलत कार्य नहीं करें। प्रभु की शरण में आना चाहिए। दुख में सारे सहारे बेसहारे हो जाते हैं तो प्रभु को याद करें। दुख कभी भगवान नहीं देते, यह तो तुम्हारे द्वारा किए गए कर्म का परिणाम होते हैं। यदि सुख आ जाए तो भी प्रभु को भूलना नहीं चाहिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष पदमचंद जैन, महामंत्री देवेद्र जैन, दिलीप जैन, नवरंग जैन, राकेश जैन, मनीष जैन, अलोक जैन, प्रवक्ता सचिन जैन मौजूद थे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान विधानचार्य ब्रह्मचारी अंशु भैया ने मंत्रउच्चारण के साथ सौधर्म इंद्रा अशोक जैन सहित इंद्रो ने प्रभू का स्मरण कर भगवान जिनेंद्र का जलधार से अभिषेक जयकारों के साथ किया। ब्रह्मचारी भैया जी ने अपने मुखबिंद 108 मंत्रों ने बृहद शांतिधारा राकेश मुकेश जैन एवं कैलाश संतोष जैन परिवार करने का सौभाग्य मिला। अभिषेक के उपरांत भगवान की महाआरती इंद्रो ने झूमकर सामूहिक रूप से की।
8 नवंबर को 1008 महाआर्घ्य के साथ रथयात्रा शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 08 नबंवर को प्रात: 6 बजे से जाप्यानुष्ठान, प्रात 6:30 बजे से श्री जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक शांतिधारा,7 नित्यपूजन व सिध्दचक्र महामंडल विधान, विश्वशांति यज्ञ एवं 11 बजे से भव्य रथयात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









