स्वास्थ्य कर्मचारी के घर से दो लाख का माल पार
Nov 06 2022
ग्वालियर। भात देने गए स्वास्थ्य कर्मचारी के घर से चोर नगदी, गहने सहित करीब दो लाख रुपए से ज्यादा का माल पार कर ले गए। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शील नगर की है। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित परिवार वापस आया तो दरवाजे पर तोड़े जाने के निशान मिले और जब अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और कमरे की खिड़की निकली पड़ी थी। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शील नगर निवासी राजेन्द्र शाक्य पुत्र तुलसीराम शाक्य स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है और मुरार सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थ है। उनकी बहन के यहां पर शादी थी तो वह भात देने के लिए गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। रात आठ बजे वह घर से निकले थे और रात साढ़े बारह बजे वापस आए थे। घर में चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
चोरों ने सबसे पहले मेन गेट तोडने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए तो खिड़की की ग्रिल निकाली और अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखे 45 हजार रुपए, दो तोला सोने व आधा किलो चांदी के साथ ही 20 चांदी के सिक्के व अन्य सामान पार कर ले गए।
स्कूल में दो लाख की चोरी
कंपू थाना क्षेत्र के विजय नगर आमखो स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोलकर स्कूल से करीब दो लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधान अध्यापक मेवाराम गौड़ ने बताया कि बीती रात चोरों ने दीवार तोड़कर स्कूल में लगी दो टीवी, कम्प्यूटर, इन्वर्टर सहित अन्य कीमती माल चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
मंदिर से दान पेटी ले गए चोर
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम के आदर्शपुरम में स्थित मंदिर से चोर दान पेटी चोरी कर ले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर की देखभाल करने वाले रंजीत सिंह तोमर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रंजीत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह उनकी पत्नी मंदिर की साफ-सफाई कर घर आ गई थी और स्नान करने के बाद वापस मंदिर पहुंची तो दान पेटी गायब थी। दान पेटी में करीब बीस हजार रुपए के लगभग नगदी होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









