सब्जी मंडी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूमि पूजन के दौरान ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस नेता में नोकझोंक
Nov 06 2022
ग्वालियर।क्रांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने आ गया। पहले तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह होश में आयो के नारे लगाए। साथ ही अंबानी-अडानी की सोच से बाहर निकलने की बात कही। मौका था हजीरा सब्जी मंडी की जगह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के भूमि पूजन था।
यहां सिंधिया समर्थक व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद पुलिस को आकर मोर्चा संभालना पडा। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गरीब को हटाकर कॉम्प्लेक्स बनाने की क्या जरुरत है। प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि इनमें उन्हीं को दुकान मिलेगी।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की विधानसभा उपनगर ग्वालियर के हजीरा में लगने वाली सब्जी मंडी को कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने इंटक मैदान पर स्थानांतरित कर दिया था। जिला प्रशासन के इस फैसले का तब कांग्रेस और स्थानीय सब्जी कारोबारियों ने जमकर विरोध किया था। इस विरोध प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी कुछ समय के लिए शामिल हुए थे। ऐसे में कांग्रेस ने ऊर्जा मंत्री तोमर पर सब्जी कारोबारियों के साथ धोखा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
हालांकि बाद में सब्जी कारोबारी मान गए थे और इंटक मैदान में स्थानांतरित हो गए थे। तब कहा जा रहा था कि पुरानी सब्जी मंडी हजीरा में पार्किंग बनाई जानी है इस लिहाज से सब्जी कारोबारियों से खाली कराई गई है, लेकिन अब इसी जगह पर 1 करोड 65 लाख की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भूमि पूजन करना था।
इसकी भनक लगते ही स्थानीय सब्जी कारोबारियों के साथ कांग्रेसी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और भूमि पूजन कार्यक्रम का पुरजोर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता सुनील शर्मा कर रहे थे। कांग्रेसियों की मांग है कि प्रशासन सब्जी विक्रेताओं के पेट पर लात नहीं मारें बल्कि उन्हें पुरानी सब्जी मंडी में पुर्नस्थापित करे।
शिवराज सरकार होश में आओ के नारे लग रहे थे। यहां ऊर्जा मंत्री तोमर से कांग्रेस नेता सुनील शर्मा की तीखी बहस हो गई। काफी देर तक गहमा गहमी चली और दोनों ओर से कार्यकर्ता एक दूसरे के मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और कांग्रेसियों को पीछे धकेल दिया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा का कहना है कि 1 करोड 65 लाख की लागत से हजीरा पुरानी सब्जी मंडी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को स्थानीय सब्जी कारोबारियों और कांग्रेस का विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सब्जी कारोबारियों को पुरानी सब्जी मंडी में पुन: स्थापित करने की मांग की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









