32 असहाय निर्धन लोगों की आंखों को महासेन जयंती पर मिली नई रोशनी
Nov 06 2022
ग्वालियर। महाराजा महासेन की जयंती के अवसर पर माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज एवं मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यर्पण ऑपरेशन तथा निशुल्क दांत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में मुख्य अथिति के रूप में रमेश अग्रवाल उपस्थित होकर शिविर का उद्धघाटन किया। नेत्र शिविर में 66 व्यक्तियों को संस्था की ओर से निशुल्क चश्मा वितरित किए और 32 रोगियों की आंखों के निशुल्क लेंस प्रत्यर्पण ऑपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पी भसीन के रतनज्योती हॉस्पिटल में सफलता पूर्वक किया गया। ऑपरेशन के दूसरे दिन सभी लाभार्थियों की पट्टी हटाकर काला चश्मा पहनाया।
सेवा के इस अवसर पर निशुल्क दांत परीक्षण शिविर में 98 रोगियों का निशुल्क परीक्षण किया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वरुण गुप्ता द्वारा रोगियों का शिविर स्थल पर ही दांत का एक्सरे निकलकर, हिलते दांतों निकलकर, दांतों में लगा पायरिया इलाज कर लाभ पहुंचाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









