दंदरौआ सरकार पर सियपिय मिलन महोत्सव का आयोजन 8 नवंबर से, देश भर से आएंगे श्रद्धालू
Nov 06 2022
ग्वालियर। देशभर में डाक्टर हनुमान के नाम से विख्यात श्री पवनसुत हनुमान दंदरौआ सरकार पर इस वर्ष भी 11 दिवसीय सियपिय मिलन महोत्सव का आयोजन आठ नवंबर मंगलवार से 18 नवंबर नवंबर तक समारोह पूर्वक मनाया जायेगा।
उक्त जानकारी रविवार को पत्रकारों को देते हुये प्रबंध न्यासी महेश मुदगल, मुख्य यजमान अशोक भारद्वाज ने बताया कि 8 नवंबर को महामंडलेश्वर रामदास महाराज का जन्म उत्सव है जो दंदरौआ धाम में भव्यता से मनाया जायेगा। इस मौके पर दंदरौआ सरकार मंदिर प्रागंण से शंख, झालर, आदि के साथ शोभायात्रा के रूप में महाराज को पण्डाल में लाया जायेगा। जहां 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वेदमंत्रों से सस्वर उच्चरण सहित महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा। इसके बाद गुरूदेव का विशेष श्रंगार होगा तथा विशिष्ट जनों का उदबोधन किया जायेगा। वहीं बधाई गान होगा। इसके उपरांत फलों से तुलादान किया जायेगा। इसके उपरांत महाराज शोभायात्रा के रूप में वापिस मंदिर पहुंच कर हनुमान जी का पूजन करेंगे। इसके उपरांत समारोह में मौजूद भक्तों को फल एवं मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया जायेगा। समारोह मध्यान्ह 12 से 3 बजे तक चलेगा। उन्होने बताया कि ग्यारह दिवसीय आयोजन में नित्य प्रात 7 से 10 बजे तक यज्ञ महोत्सव आचार्य पंडित रामस्वरूप शास्त्री (पूर्व प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय) के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संपन्न किया जायेगा।
प्रबंध न्यासी महेश मुदगल ने बताया कि सियपिय मिलन समारोह के तहत नौ नवंबर से 13 नवंबर तक नित्य मध्यान्ह 11 बजे से 4 बजे तक वृंदावन से पधारे कलाकार द्वारा रासलीला प्रस्तुत की जायेगी।
वहीं 14 नवंबर से 18 नवंबर तक समारोह का प्रमुख आयोजन देश विदेश मं ख्याति अर्जित कर रहे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम वाले दंदरौआ पधारेंगे। वहां 14 से 18 नवंबर तक 10 बजे से 12 बजे तक प्रसिद्ध बागेश्वर दरबार लगेगा एवं दोपहर एक बजे से चार बजे तक धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम के मुखारविन्दु से हनुमंत कथा होगा।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कथा स्थल पर दो सौ गुणा चार सौ का पंडाल सजाया जा रहा है। जिसके अतिरिक्त सामने कनातों से ढका दो सौ गुणा चार सौ मैदान में बिछायत पर बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही समारोह में पधारने वाले श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी का विशेष प्रबंध किया गया है। इसके लिए एक बीघा में पाकशाला बनाई जा रही है जिसमें पांच सौ हलवाई 20 भटिटयों पर अनवरत भोजन प्रसादी बनाई जायेगी। जो आठ सेक्टरों मेंं विभाजित है। समारोह में अनुमानित एक लाख भक्तों का प्रतिदिन आना संभावित है। पूरे आयोजन में लगभग 10-12 लाख श्रद्धालु देशभर से आने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि विगत बुढवा मंगल पर दंदरौआ सरकार के दर्शनों के लिए लगभग दस लाख भक्तों के आने की संभावना है। इसी आधार पर आयोजक और प्रशासनिक अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। समारोह में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद बीडी शर्मा, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, की गरियामय उपस्थिति रहेगी। समारोह में अंचल में समस्त संत महंत सहित मंत्री द्वय अरविंद भदौरिया, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्र सिंह तोमर, ओपीएस भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सुनील सिंह भदौरिया, लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, विवेक शेजवलकर, महापौर ग्वालियर शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार, प्रवीण पाठक, आशुतोष तिवारी, शैलेन्द्र बरूआ, अनूप मिश्रा, बालेन्दु शुक्ला, ध्यानेन्द्र सिंह, माया सिंह, राजकुमार कुशवाह, के साथ साथ प्रबुद्ध समाज, धार्मिक संस्थाओं सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाएं, व्यापारिक संगठन के जनप्रतिनिधिगण, सहित प्रदेश, चंबल अंचल के निवासियों को भाव भरा आमंत्रण श्री पवनसुत दंदरौआ सरकार न्यास की ओर से दंदरौआ धाम पहुंचने श्री हनुमंत कथा श्रवण के साथ डॉ. हनुमान श्री दंदरौआ धाम की परिक्रमा कर रोग -शोक से निवृति प्राप्त करें।
पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी पंडित रामबाबू कटारे, सह मीडिया प्रभारी आशीष प्रताप सिंह राठौड और संजय कटारे आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









