अनन्या को बेस्ट थीम अवार्ड मिला
Nov 05 2022
ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रृंखला में ग्वालियर वन मंडल के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी बृजेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन व सोन चिरैया अभ्यारण्य अधीक्षक संजीव कुमार के मार्ग दर्शन में वन विभाग की टीम के द्वारा यह आयोजन हुआ। जिसमें दक्षिण घाटीगांव सचिन गुप्ता, मोहना एवं बेंहट वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में पिंटो पार्क स्थित अचीवर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सहभागिता की। जिसमें कक्षा 6 की छात्रा अन्नया शर्मा ने मेप ऑफ मध्यप्रदेश की ड्राइंग कर बेस्ट थीम अवार्ड प्राप्त किया।
सीनियर ग्रुप में दिशा तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दिशा जादौन द्वितीय स्थान व स्नेहा राठौर ने चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग की छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान कृतिका माझी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रियांश सेंगर व द्वितीय स्थान दीपक राठौर का रहा। इस अवसर पर शैलन्द्र शर्मा, स्कूल कोर्डिनेटर रविन्द्र सिंह, अमन, वंशिका, कुंजबिहारी, नीरज, आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









