सेंट्रल पैथोलॉजी के पास से पुलिस ने मनचले को धरा

Nov 05 2022

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में स्थित सेंट्री पैथोलॉजी लेब के पास शनिवार को एक लडक़ा एक लडक़ी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। लडक़ी ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते वहां कई लोग पहुंच गए। भीड़ देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और मनचले को थाने ले गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल पैथोलॉजी के पास एक लडक़ी खड़ी थी तभी वहां पर एक लडक़ा आया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया लडक़ी ने जब इसका विरोध किया तो आसपास खड़े लोग भी वहां पहुंच गए और लडक़े को कसा।
इसी बीच प्रधान आरक्षक कंपुू थाना भी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ के बाद मनचले को बाइक पर बैठाया तथा थाने ले गए। इस प्रकार की घटनाएं जयारोग्य परिसर में अक्सर होती रहती है। 
यहां तक कि जहां इस प्रकार की घटना हुई उस स्थान से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है। और यहां हर समय पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। बाबजूद यहां पर मनचलों में किसी प्रकार का खौफ नहीं है।