डबरा में सूने घर से चोरी, परिवार के साथ बनारस गए थे डॉक्टर
Nov 05 2022
ग्वालियर। डबरा नगर में शनिवार को फिर चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए डॉक्टर के सूने घर में चोरी की। चोर घर से कीमती सामान समेट ले गए। डॉक्टर अपने परिवार के साथ बनारस गए हुए थे। सुबह पड़ोसियों ने देखा तो ताले टूटे हुए थे, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
डबरा के डॉक्टर केके ढींगरा का यशवंत टॉकीज के पीछे मकान है। बीती रात डॉक्टर सपरिवार बनारस के लिए निकले। उनके यहां काम करने वाले युवक ने बताया कि रात 10 बजे वह बनारस के लिए निकले थे। सुबह पड़ोस के लोगों ने बताया कि डॉक्टर साहब के घर का ताला टूटा हुआ है। और सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने तसल्ली के साथ तीनों चारों कमरों में सामान को देखा। ऐसी कोई अलमारी नहीं थी, जिसका ताला ना टूटा हो। कपड़े से लेकर चांदी के बर्तन भी कमरे में बिखरे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। कितना सामान गया है यह तो अभी स्पष्ट नहीं है।
वास्तविक जानकारी तभी लगेगी जब डॉक्टर वापस आएंगे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जो बातचीत हुई है उसके अनुसार ज्यादा की चोरी नहीं है, लेकिन बाजार के हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो एक बड़ी वारदात घटित हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









