विद्यार्थियों को इसका लाभ उनके करियर में मिलेगा-मृगाखी डेका
Nov 05 2022
ग्वालियर। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ग्वालियर द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए मॉडल यूनाइटेड नेशन्स का उद्घाटन शनिवार 5 नवंबर को विद्यालय में किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी यातायात मृगाखी डेका उपस्थित थीं। मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में शहर के विभिन्न विद्यालयो के लगभग एक सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राएं बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ भाग ले रहे है। जो कि आगामी दो दिवस तक समकालीन विषयों तथा मुद्दों पर गहन विचार विमर्श एवं निष्कर्ष पद्धति से समाधान निकालने की चेष्ठा करेंगे। सभी प्रतिभागी दुनिया के किसी न किसी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है जिसमे कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका, जापान, जर्मनी इत्यादि शामिल है।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी यातायात मृगाखी डेका ने कहा कि मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ आने वाले वर्षो में उनके करियर में उनको आवश्यक रूप से मिलेगा।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, वाचन कौशल एवं सम्पूर्ण वयक्तित्व का विकास होता है। उक्त जानकारी वरिष्ठ शिक्षाविद् विकास गुप्ता ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









