सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पंडोखर सरकार से पूछा मुझे किसने हराया, जवाब मिला आपकी पार्टी के ही नेता ने
Nov 05 2022
ग्वालियर। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी की विधानसभा के उपचुनाव में हार का दर्द एक बार फिर छलका है। इस बार हरिशंकरपुरम में भागवत कथा के दौरान पंडोखर सरकार से उन्होंने पूछा कि उनको चुनाव किसने हरवाया। इस पर पंडोखर सरकार बोले- वर्तमान पार्टी के किसी व्यक्ति ने उनको चुनाव हरवाया है। अब यह व्यक्ति कोई भी हो सकता है। नाम उनको पता है, लेकिन वह उसका नाम ओपन में नहीं बताएंगे। उस व्यक्ति का नाम जब डबरा में पंडोखर सरकार आएंगे, तब बताया जाएगा। पंडोखर सरकार के खुलासे के बाद एक बार फिर इमरती की हार चर्चा में है।
ग्वालियर की डबरा विधानसभा से सिंधिया समर्थक इमरती देवी की उपचुनाव में हार काफी समय से चर्चा में रही थी। हार का दर्द कई बार इमरती देवी ने खुद मंच से बयां किया है। पहले भी कई मौकों पर वह अपनी हार के लिए पार्टी में भीतर घात को जिम्मेदार बता चुकी हैं। वे तो इसकी शिकायत हाईकमान तक कर चुकी हैं।
एक बार फिर से यह मामला उठा। मौका था ग्वालियर के हरिशंकरपुरम में जयाकुमारी की श्रीमद भागवत कथा का। कथा में पंडोखर सरकार का पहुंचना हुआ, इसी दौरान मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी भी आ गईं। उन्होंने मंच पर पहुंचकर पंडोखर सरकार से आशीर्वाद लिया और अपने दो सवाल पूछे। इमरती देवी सवाल पूछतीं इससे पहले ही ने पंडोखर सरकार ने कागज पर जवाब लिख लिए। उनके सवाल करते ही उन्होंने जवाब दे दिया।
मुझे चुनाव में किसने हरवाया
मैं साफ राजनीति करती हूं, इसके बाद भी कौन मेरे पीछे पडा है। मुझे चुनाव किसने हरवाया। पंडोखर सरकार बोले- कागज पडा जाए। फिर उन्होंने पढकर सुनाया कि इमरती देवी को चुनाव उनकी ही वर्तमान पार्टी के किसी व्यक्ति ने हरवाया है। व्यक्ति कोई भी हो सकता है। वह नाम नहीं बताएंगे, लेकिन यह भी कहा कि इमरती देवी की राजनीति का विस्तार हो रहा है। वह उन्नति करेंगी। विरोधी उनका कुछ नहीं बिगाड सकेंगे। इतना ही नहीं जब इमरती ने नाम पर जोर दिया तो उनका कहना था कि वह डबरा में जब आएंगे तो नाम भी बताएंगे।
नातिन बोल नहीं पाती है
उनकी नातिन तीन साल की हो गई है और अभी तक बोल नहीं पाती है। पंडोखर सरकार बोले- उसमें कोई बात नहीं है। पंडोखर सरकार ले आना वह बोलने लगेगी।
सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी का पार्टी बदलने का दर्द एक बार फिर छलक गया। इमरती ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम में कहा- देखो, हम साल 2008 से अभी तक विधायक रहे, लेकिन जा बार जरा हार गए। वो का है कि हमने पार्टी बदल ली थी, नहीं तो हमें कोई नहीं हरा पाता। इमरती इससे पहले भी कई बार पार्टी बदल लेने को ही हार का कारण बताती रही हैं।
काफी वायरल हो रहा है इमरती का यह वीडियो
पंडोखर सरकार के दरबार में पूर्व मंत्री व सिंधिया समर्थक के जाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस स्थान पर राजनीति क्षेत्र से लेकर अन्य क्षेत्रों के नेता जाते रहते हैं। लेकिन उनके वीडियो कम ही वायरल होते हैं। लेकिन इमरती देवी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









