मेडिकल कैंप में लोगों की मधुमेह बीमारी का किया परीक्षण
Nov 04 2022
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा मधुमेह एवं उससे संबंधित रोगों की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ नवनीत अग्रवाल और उनकी टीम के सहयोग से शुक्रवार 4 नवम्बर को सुबह 7 बजे राजपथ थीम रोड स्थित सिंधिया देवस्थान की छतरी के मुख्य द्वार के पास (बीटओ डायबिटीज कैंप) आयोजित किया गया।डॉक्टरों की टीम द्वारा वहाँ उपस्थित 280 लोगों की मधुमेह की जांच की गयी और उन्हें यह जानकारी भी प्रदान की गयी कि हम इस बीमारी की निगरानी, देखभाल या रोकथाम कैसे कर सकते हैं।
इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर सिटी के सलिल गुप्ता, वरुण अग्रवाल, संजीव पारख, पियूष अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सत्येंद्र सिंह यादव, आशुतोष द्विवेदी, प्रदीप अग्रवाल, रामलाल गुप्ता, मुकुल मित्तल, शिव शंकर अग्रवाल, रामकिशन सिंघल, केशव बैश्य, दीपक बंसल, सुधीर बाजपेई आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक दलजीत बेदी और राजीव गुप्ता थे। कार्यक्रम समन्वयक संजीव निगोतिया और सुशील कटारे थे। उक्त जानकारी वैभव सिंघल जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









