अब होगा गुलाबी ठण्ड का अहसास

Nov 04 2022

ग्वालियर। इस बार भी दीपोत्सव पर ठण्ड ने अपनी आमद दे दी जबकि नवंबर के चौथे दिन की शुरुआत गुलाबी ठण्ड के साथ हुई है। अभी जिस प्रकार से मौसम का सिस्टम बना हुआ है उससे 10 नवबर तक हल्की गुलाबी ठण्ड ही रहेगी जबकि उसके बाद दिन और रात का तापमान गिरेगा। कोरोना काल के बाद इस बार लोगों में शादी पार्टियों को लेकर काफी उत्साह है तथा कई शादियां हैं। ऐसे में ये सारे आयोजन गुलाबी ठण्ड के साथ होंगे और लोगों को ऐसे मौसम में आयोजनों का अलग ही लुत्फ मिलेगा। 
दरअसल अभी ठंड को प्रभावित करने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं जिनकी वजह से फिर तापमान में इजाफा होगा। इससे रात का तापमान 17 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड होगा। वहीं दिन का तापमान भी 30 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड होगा।
मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार 4 नवंबर से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 10 नवंबर तक रहेगा। इसमें हवा की दिशा भी उार-पूर्वी नहीं रहेगी। हल्के बादल की वजह से तापमान अधिक रहेगा। इस बार ठंड समय पर तो शुरू हो गई है, लेकिन इसका भी रास्ता अब बाधित होने वाला है। 11 नवंबर से ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।