मकान के लिए देवर ने भाभी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर
Nov 04 2022
ग्वालियर। मकान विवाद पर एक युवक ने अपनी भाभी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही महिला सड़क पर दौड़ी। आसपास के लोगों ने कंबल डालकर आग पर काबू पाकर महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर है। घटना नयापुरा तारागंज की है। सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। महिला के बयान के बाद आरोपी देवर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
जनकगंज तारागंज नयापुरा निवासी 46 वर्षीय ऊषा माहौर पत्नी विनोद माहौर को उसके ही देवर ने जिंदा जलाने का प्रयास किया है। महिला की हालत नाजुक है। बताया गया है कि ऊषा के पति विनोद के तीन भाई हैं। तीनों का नयापुरा तारागंज स्थित पुश्तैनी मकान और दुकान को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इस कारण वह अलग-अलग किराए पर रहते हैं। गत रात को महिला पुश्तैनी घर पर पूजा करने के लिए पहुंची थी। जब वह पूजा कर रही थी, तो उसका देवर मनोज माहौर हाथ में बोतल लेकर आया और उस पर उड़ेल दी। महिला को जिंदा जलाकर मारने के इरादे से आग लगा दी।आग लगाते ही आरोपी भाग गया। आग लगने के बाद ऊषा खुद को बचाने के लिए चिल्लाई। कुछ समझ नहीं आया, तो बाहर सड़क पर दौड़ लगा दी। इस पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, महिला के पति को सूचना दी। सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस पहुंची। घायल महिला के बयान दर्ज कर उसके देवर मनोज माहौर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
ऊषा ने कहा देवर मनोज माहौर मकान को लेकर रंजिश रखता है। मैं जब पुश्तैनी घर पर पूजा करने पहुंची, तो वह बोतल लेकर आया। पेट्रोल मेरे ऊपर डाल दी। जब तक मैं कुछ समझ पाती, मनोज ने आग लगा दी। मुझे आसपास कोई नहीं दिखा, तो बचने के लिए सड़क पर दौड़ गई। इसके बाद बेहोश हो गई। जब होश आया, तो मैं अस्पताल में थी। मेरा पूरा शरीर जला हुआ था, जिसमें असहनीय जलन हो रही थी।
घायल महिला का पति विनोद पेशे से ऑटो चालक है। घटना के समय भी वह अपनी ऑटो लेकर काम पर निकला था। आरोपी भी टैक्सी चालक है। घायल के दो बच्चे हैं बेटी सोनिया और बेटा युवराज। दोनों बेटा ग्रेएजुशन कर रहा है जबकि बेटी कर चुकी है।
आरोपी की पत्नी ने साल 2009 में लगाई थी फांसी
ऐसा भी पता लगा है कि आरोपी मनोज माहौर की पत्नी कमलेश ने साल 2009 में पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उसके बाद मनोज ने एक लव मैरिज की है। पुलिस मनोज की तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









