स्टेम प्रोजेक्ट के अंतर्गत किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ
Nov 04 2022
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा गोला का मंदिर सेंटर पर एक नवीन परियोजना की शुरुवात की जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर शिक्षा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी। उन्होंने परियोजना का शुभारंभ करते हुए सभी युवाओं को बताया कि किस प्रकार इस परियोजना में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि परियोजना में क्या क्या रहेगा ओर किस प्रकार संचालित की जाएगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा सभी युवाओं को युवा स्वास्थ्य एवं युवा रोजगार विषय पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संस्था के मेडिकल ऑफिसर डॉ पीयूष गौड़ उपस्थित थे। उन्होंने सभी को मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताए एवं साथ ही उन्होंने व्यक्तित्व विकास पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में कुल 41 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के यूथ वॉलंटियर प्रतीक पटेरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्लेसमेंट ऑफिसर पंकज अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









