5 को दूरबीन पद्धति से डॉ. शैलेष करेंगे कैंसर मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन

Nov 04 2022

ग्वालियर। कैंसर मरीजों को आधुनिकतम तकनीक से इलाज देने के लिए कैंसर हॉस्पिटल, एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया शाखा और ओसटेटिस एण्ड गायनिकोलोजिकल सोसायटी के सहयोग से आज शनिवार 5 नवंबर को एक दिवसीय लाईव वर्कशॉप आयोजित होगी। वर्कशॉप का आयोजन कैंसर चिकित्सालय में होगा।
कैंसर हास्पिटल रीसर्च इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने पत्रकारों को प्रेसवार्ता में बताया कि दूरबीन द्वारा कैंसर का ऑपरेशन आगे आने वाले समय की मांग है। इसे देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय याती प्राप्त सर्जन डॉ. शैलेष पूर्णतांवेकर की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। डॉ. शैलेष का नाम विश्व भर में दूरबीन द्वारा कैंसर से ऑपरेशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने ही भारत का पहल गर्भाशय प्रत्यारोपण किया था और इसी प्रत्यारोपित गर्भाशय से सफलता पूर्वक एक बच्चे का जन्म हुआ। इनके द्वारा हजारों से भी अधिक कैंसर मरीजों का सफलता पूर्वक दूरबीन द्वारा ऑपरेशन किया गया है।
डॉ. शैलेष वर्तमान में गैलेसी केयर लेवरो स्कोपी इंस्टीट्यूट पूना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सेवाओं का ग्वालियर की जनता को लाभ मिले इस लक्ष्य के अन्तगर्त कैंसर हास्पिटल रीसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें दूरबीन से मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन डॉ. शैलेष द्वारा किया जायेगा। 
इस कार्यशाला में शहर के आसपास के विशेषज्ञ चिकित्सक और मेडिकल छात्र भी समिलित होंगे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कैसर हास्पिटल के डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. अमित दीवान, डॉ. व्ही जलज, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. मोनिका दीवान, डॉ. रजत लोहिया, डॉ. संजय ससेना, डॉ. सबा अहमद, गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रशान्त श्रीवास्तव, डॉ. राजेश प्रजापति, डॉ. सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।